Haldwani News: डाकघरों में महीनेभर चलेगा स्पेशल कैंपेन 6.0 अभियान
हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डाक विभाग की ओर से 2 से 31 अक्टूबर तक स्पेशल कैंपेन 6.0 चलाया जाएगा। हल्द्वानी समेत जिले के डाकघरों में अभियान के तहत सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ लंबित जनशिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। पुराने रिकॉर्ड और फाइलों की समीक्षा कर जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि निर्धारित अवधि पूरी कर चुके और अनुपयोगी रिकॉर्ड को विभागीय नियमों के अनुसार निस्तारित किया जाएगा। कार्यालयों में पड़ी बेकार सामग्री को भी हटाया जाएगा। पुराने कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अलग कर ई-वेस्ट के लिए निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण कराया जाएगा। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यों के लक्ष्य तय किए जा रहे हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.