Haldwani News: डहरिया, रामपुर रोड में छह घंटे बाधित रही बिजली
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सोमवार को 33/11 केवी सुशीला तिवारी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत रखरखाव कार्य किया। इसके चलते पीरूमदारा (फेज-5) फीडर से जुड़े क्षेत्रों डहरिया, रामपुर रोड आदि में करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले शटडाउन के कारण स्थानीय निवासियों, छोटे कारोबारियों और कार्यालयों को दैनिक कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार के अनुसार, फीडर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने और तकनीकी मरम्मत को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए शटडाउन लिया गया था। शाम 4 बजे के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सीतापुर और पीठ बाजार में बिजली कटौती ने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.