हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर अब अपनी मूल पहचान खोकर अवैध गतिविधियों और गोदामों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। जिस मंशा के साथ ट्रांसपोर्टरों की सहूलियत के लिए यह इलाका बसाया गया था, आज उसके उलट यहां नियमों को ताक पर रखकर दुकानें और गोदाम आवंटित किए जा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के ठीक बीचों-बीच पटाखों के अवैध गोदाम संचालित हो रहे हैं, जिससे हर वक्त किसी बड़े और भयावह हादसे का अंदेशा बना रहता है। घनी आबादी और व्यावसायिक आवाजाही वाले इस क्षेत्र में पटाखों के गोदाम की अनुमति किसने और कैसे दी, इसका जवाब किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के पास नहीं है। पूछने पर अधिकारी केवल जांच का रटा-रटाया आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं सरकार द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का बड़ा कारो...