हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। टैगोर पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए 'बैगलेस डे' मनाया गया। इसमें छात्रों को पारंपरिक शिक्षा से इतर गतिविधि आधारित जानकारी दी गई। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए स्पेल बी, कंडील निर्माण और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों ने इंटर हाउस डांस-ड्रामा, वॉल हैंगिंग निर्माण और विभिन्न विषयों से जुड़ी नवाचारपूर्ण गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...