Haldwani News: टैक्सी यूनियन ने दी चक्काजाम की चेतावनी
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को डीएम नैनीताल को ज्ञापन सौंपा। लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव 2025 में अधिग्रहित टैक्सी वाहनों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। कैंची धाम जाने वाले टैक्सी वाहनों को भीमताल एवं भवाली में रोके जाने की व्यवस्था को समाप्त कर उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 2 नवंबर तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 6 नवंबर से वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट, महासचिव नवल किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, संरक्षक भरत भूषण, सचिव नीरज पवार और कोषाध्यक्ष दीवान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.