Haldwani News: टीबी एंड चेस्ट में आईसीयू चालू होने की राह खुली, पीजी की 14 सीटें बढ़ीं
हल्द्वानी, नवम्बर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की 14 नई सीटें बढ़ाने को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कॉलेज में पीजी सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 97 हो गई है। खास बात यह है कि टीबी एंड चेस्ट विभाग में चार नई सीटें मिलने से लंबे समय से अटके आईसीयू संचालन का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके अलावा बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और नेत्र रोग विभाग में भी पीजी सीटें बढ़ाई गई हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, एनएमसी ने इसी सप्ताह इस संबंध में आदेश जारी किया है। नई सीटों पर इसी माह प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
टीबी एवं चेस्ट विभाग में नई सीटें टीबी एंड चेस्ट विभाग में सीटों की संख्या पांच हुई टीबी एंड चेस्ट विभाग में अब तक एमडी रेस्पिरेटरी मेडिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.