Haldwani News: टिन शेड में लगी आग, सामान जलकर राख
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टिन शेड में आग लग गई। कुछ ही देर में अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।कृष्णा विहार निवासी आशा देवी यहां टिन शेड में किराए पर रहती हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उस वक्त टिन शेड के भीतर से धुआं आने लगा जब आशा देवी ताला लगाकर कहीं गई थीं। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल को देने के साथ ही खुद पानी का पाइप उठाकर आग को बुझाना शुरू कर दिया। लेकिन आधे घंटे के भीतर टिन शेड में रखे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आईटम समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद दमकल की टीम पहुंची, लेकिन तक तब पूरा सामान राख हो चुका था। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हरनाम सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.