हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर टांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक चेतन चौहान के भाई की तहरीर पर टीपी नगर चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के फुलसुंगी निवासी खेमराज चौहान ने तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 11 बजे नंद विहार कॉलोनी निवासी वैभव उनके भाई चेतन को बाइक से हल्द्वानी ले गया था। 18 सितंबर की तड़के करीब चार बजे लौटते समय टांडा रेलवे क्रॉसिंग से 400 मीटर पहले तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस से हल्द्वानी मंडी जा रहे आदित्य पांडेय और रामवृक्ष महतो ने हादसा देखा था। परिजनों ने चेतन के अंतिम संस्कार के लिए राजस्था...