हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कैंचीधाम में जाम की समस्या को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में पुलिस, प्रशासन, वन विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने दो टूक कहा कि तीन दिन के भीतर यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। तीन दिन में व्यवस्था सुधारने की समयसीमा देते हुए उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में जाम की समस्या पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जाम के कारण लोग परेशान हो रहे हैं और जान गंवा रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की नाराजगी जनप्रतिनि...