Haldwani News: ज्योलीकोट के बाद तल्ली बमौरी में पीलिया का खौफ, छात्रा की मौत
हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया फैलने और तीन-चार लोगों की मौत के मामले की दहशत अभी कम भी नहीं हुई थी कि हल्द्वानी शहर के तल्ली बमौरी में भी पीलिया से एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। नगर निगम के वार्ड-9 स्थित दुर्गा कॉलोनी में घरों तक पहुंच रहे गंदे पानी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय है। यहां रहने वाली एमबीपीजी कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सुहानी पंत की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी में लगातार दूषित पानी की आपूर्ति के कारण सुहानी समेत कई लोग बीमार हुए। गंगोलीहाट निवासी सुहानी पंत तल्ली बमौरी की दुर्गा कॉलोनी में अपनी बुआ आशा जोशी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार कुछ समय से उसकी तबीयत खराब थी। हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.