Haldwani News: जोड़ों की बीमारी के बारे में बताया
हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस के मौके पर मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के अस्थि रोग विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आमजन और वरिष्ठ नागरिकों को हड्डियों व जोड़ों की बीमारियों, उनके बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना था। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गणेश सिंह ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और विटामिन-डी या कैल्शियम की कमी वाले लोगों को हड्डियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में बुजुर्गों को चोट व गिरने से बचाव के उपाय बताए गए और सरल व्यायामों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाएं बांटी गईं। यह भी पढ़ें- एक चोट में कई जगह से टूट रहीं युवाओं की हड्डियां कार्यक्रम में डॉ. पवन, डॉ. हरकीरत, डॉ. जितेंद्र आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.