Haldwani News: जेन-जी संवाद में युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य के मुद्दे
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा के दायित्वधारी शंकर कोरंगा की ओर से शनिवार को शीशमहल में 'जेन-जी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने करियर निर्माण, रोजगार, नौकरी और सुरक्षित भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में युवाओं को अपनी समस्याएं और विचार साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट रहे। उनके साथ अन्य करियर काउंसलरों ने भी युवाओं से संवाद किया। इस दौरान करियर के विभिन्न विकल्पों, रोजगार की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा हुई। युवाओं ने वर्तमान समय में अपने पसंदीदा क्षेत्र में करियर बनाने, रोजगार के अवसर तलाशने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.