Haldwani News: जुआ खेलने का विरोध करने पर पार्षद को दिखाया तमंचा
हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र में जुआ खेलने का विरोध करने पर वार्ड-14 के पार्षद और अधिवक्ता धर्मवीर को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पार्षद ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी है। पार्षद ने तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह वार्ड 13 के पड़ाव स्थित गौला नदी के पास से किसी काम से जा रहे थे। आरोप है कि वहां टिन शेड के पास खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पार्षद के मुताबिक उन्होंने मोबाइल से घटना की वीडियो बनाने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण वीडियो स्पष्ट नहीं बन सकी। इसी दौरान कुछ लोग उनके पास पहुंच गए तो उन्होंने वीडियो बनाना बंद कर दिया। पार्षद का आरोप है कि मौके पर दो व्यक्ति ताश की गड्डी लेकर जुआ खेलने के लिए लोगों से रुपये लगाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.