Haldwani News: जीवन प्रकाश बने हल्द्वानी स्टेडियम के नए बॉक्सिंग कोच
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। खेल विभाग ने जीवन प्रकाश को विभागीय कोच नियुक्त किया है। वह अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर हल्द्वानी पहुंचे हैं। उनकी तैनाती के बाद जिले में विभागीय कोचों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। जीवन ने साल वर्ष 1992 में इसी स्टेडियम से बॉक्सिंग का अभ्यास शुरू किया था। वर्ष 2012 तक उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया और कई बार राज्य चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.