Haldwani News: जीतेंगे तो मिलेगी नकद राशि, पर भूखे पेट खेलेंगे छात्र
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड में उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 1 सितंबर से 'खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी' का आगाज होने जा रहा है। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता को लेकर नैनीताल जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की 43 न्याय पंचायतों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहले चरण में न्याय पंचायत फिर विधान सभा इसके बाद सांसद चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं को कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग और कराटे जैसी स्पर्धाओं में हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। उत्तराखंड के पारंपरिक खेल जैसे मुर्गा झपट', 'पिट्टू', 'रस्साकसी' और 'गौली (कंचा)' भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही, महिला ओपन (20-25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.