Haldwani News: जीएसटी विभाग की कार्रवाई के खिलाफ भड़के मिष्ठान व रेस्टोरेंट कारोबारी
हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वाणिज्य कर विभाग द्वारा मिठाई और रेस्टोरेंट व्यापारियों पर की गई हालिया कार्रवाई के विरोध में कारोबारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में गुरुवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल में स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट कारोबारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने जीएसटी महकमे द्वारा की गई कार्रवाई और कथित अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की। व्यापारियों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ जल्द जीएसटी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए आगामी 20 सितंबर को दोपहर तीन बजे स्थानीय हिंदू धर्मशाला में एक विशाल आम सभा बुलाई गई है, जिसमें आगे के प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.