Haldwani News: जीएनजी ने श्री साईं क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराया
हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्वर्गीय पूरन चंद बलूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में जीएनजी ने श्री साईं क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री साईं क्रिकेट अकादमी की टीम 22वें ओवर में 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यथार्थ ने 24 और कृष ने 10 रन बनाए। जीएनजी की ओर से आराध्य रावत और नितिन यादव ने चार-चार, जबकि शिवा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएनजी ने जयवीर पाल के नाबाद 51 और तन्मय नेगी के नाबाद 19 रनों की बदौलत 10वें ओवर में ही बिना विकेट खोए 79 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए आराध्य रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में हरप्रीत सिंह कंबोज और गौरव नेगी ने अंपायर तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.