Haldwani News: जीआईसी मंगोली में 90 लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जीआईसी मंगोली में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 90 प्रतिभागियों को नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, बचाव के उपायों तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को सहपाठियों के दबाव से बचने और नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड अकादमी प्रशासन, नैनीताल ने राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम निदेशक रागिनी तिवारी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। जीआईसी की प्रवक्ता मृणाल नेगी ने नशे के कारणों और दुष्प्रभावों के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक मित्रता और नशे की रोकथाम में शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.