Haldwani News: जिले में प्रीमियम पेट्रोल की मांग 20% उछली, माह के अंत तक मिलेगा स्पीड 100
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। देशभर में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण की मात्रा बढ़ने के साथ ही वाहन मालिकों के बीच अपने वाहनों के इंजन की उम्र और परफॉर्मेंस को लेकर एक अनजाना डर घर कर गया है। गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की इसी आशंका और असमंजस के बीच, नैनीताल जिले में वाहन मालिकों ने अब साधारण पेट्रोल से दूरी बना प्रीमियम पेट्रोल से नजदीकी बना ली है। जिले में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में केवल साधारण पेट्रोल ही सबसे ज्यादा मिलता और बिकता है। इसके बावजूद, उपभोक्ताओं के मन में ई20 फ्यूल को लेकर गहरा असमंजस है। आम वाहन चालकों में यह भय है कि इथेनॉल मिश्रित साधारण पेट्रोल से पुराने इंजनों में जंग लग सकता है, माइलेज कम हो सकता है और इंजन की लाइफ घट सकती है। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.