Haldwani News: जहां नशे के लिए हुआ बवाल, वहीं से पकड़ी गई महिला तस्कर
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजपुरा के जिस इलाके में एक हफ्ते से नशे को लेकर बवाल हो रहा था, पुलिस ने गुरुवार रात वहीं से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से 21.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक सप्ताह पहले युकां प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू समेत अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलकर नशे पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। मामले में लोगों ने पुलिस के साथ जाकर नशे के अड्डों पर छापेमारी भी की थी। लेकिन लोगों के भीड़ के साथ घरों में घुसने पर स्थानीयों ने आपत्ति जताई और दो लोगों ने मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस युकां नेता हेमंत साहू समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवाद यहीं नहीं रुका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.