Haldwani News: जवानी से शुरू किए अपराध बुढ़ापे तक नहीं छोड़े
हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग को झांसे में लेकर अंगूठी झपटने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी 60 साल का बुजुर्ग है। जवानी में ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। बुजुर्गावस्था तक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस बहुद्देशीय भवन में बुधवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने झपटमारी की घटना का खुलासा किया। बताया कि मंगलवार सुबह कुसुमखेड़ा भूमिया विहार निवासी महेंद्र चंद्र तिवारी ने तहरीर देकर बताया था कि वह सुबह की सैर पर निकले थे। कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और नमस्ते अंकल कहा। इसी दौरान बातों में फंसाकर बुजुर्ग की अंगूठी झपड़ ली। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की।
पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.