हल्द्वानी, नवम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। संयुक्त मोर्चा आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन को उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने समर्थन दिया है। इसके लिए सोमवार को संगठन ने अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली को पत्र सौंपा।दिए पत्र में कहा कि आज मंगलवार से देहरादून में आउटसोर्स कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। बताया कि जल संस्थान शाखा हल्द्वानी में विगत 15 से 20 वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्यरत आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारी विभागीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों को भी उपनल कर्मचारियों की तर्ज पर समान अधिकार, समान वेतनमान एवं नियमितीकरण का लाभ मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में दिया धरना, कांग्रेसी भ...