हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। कुल्यालपुरा और वारसी कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली से वार्ता कर लोगों ने बताया कि जरूरत के अनुसार पानी मिलना मुश्किल हो गया है। निजी टैंकरों से पानी मंगाने पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ईई ने पेयजल की सप्लाई बेहतर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आनंदी, दीपा, कमला, माया, सुमन, मीरा, इंद्रा, डॉली, कमलेश, विमल, पूनम, महेंद्र, देवकी, दीपा, करिश्मा, अब्दुल, सलीम, शहनवाज, शबनम, शबाना, चंदा, अहमद आलम, मीना, सीमा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...