Haldwani News: जलभराव से निजात के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नारायण विहार, काठगोदाम क्षेत्र में सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग को बारिश में होने वाले जलभराव के समाधान के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश से घरों में पानी भर रहा है। स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और जलभराव परेशानी का कारण बना हुआ है। मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के ईई दिनेश रावत ने बताया कि हल्द्वानी में जलभराव के समाधान के लिए ड्रेनेज प्लान बनाया गया है। जल्द ही इसके अनुसार काम करना शुरू किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मेयर जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला, पार्षद तनुजा जोशी, हरीश जोशी, नवीन चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.