Haldwani News: जमीन की बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र निवासी संजय साह ने नौ नाली जमीन की बिक्री में धोखाधड़ी, दूसरी भूमि पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। संजय के अनुसार, वर्ष 2010 में उन्होंने एक व्यक्ति से नौ नाली भूमि का सौदा किया और पूरी रकम दी। लेकिन दूसरे पक्ष ने बैनामा नहीं कराया। बाद में दस्तावेजों में आरोपी के नाम केवल 6.5 नाली भूमि दर्ज मिली। विरोध करने पर गालीगलौज और धमकी देने का आरोप है। पीड़ित ने एसआईटी जांच की मांग की है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.