Haldwani News: जमरानी बांध प्रभावितों के लिए प्राग फार्म तक बनेगी सड़क
हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रस्तावित प्राग फार्म तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्य मार्ग से प्राग फार्म तक सड़क निर्माण के लिए सिडकुल ने सिंचाई विभाग की जमरानी परियोजना इकाई को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब 1.5 किलोमीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जमरानी बांध परियोजना के तहत छह गांवों के लोगों को विस्थापित किया जाना है। इनके पुनर्वास के लिए किच्छा के निकट प्राग फार्म में जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। हालांकि, मुख्य मार्ग से प्राग फार्म तक सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में दिक्कत आ रही थी। यहां की जमीन सिडकुल के अधीन होने से सड़क निर्माण का काम अटका हुआ था। अब सिडकुल ने सिंचाई विभाग की जमरानी परियोजना इकाई को सड़क बनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.