Haldwani News: जमरानी बांध के मलबे से हल्द्वानी में गहराया पेयजल संकट
हल्द्वानी, जुलाई 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौला नदी के अपर स्ट्रीम में निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का मलबा अब हल्द्वानी शहर की प्यास पर भारी पड़ने लगा है। निर्माण कार्य से निकली मिट्टी और मलबा बिना सही निस्तारण के सीधे गौला नदी में बहकर काठगोदाम बैराज तक पहुंच रहा है। पानी में सिल्ट (गाद) की मात्रा बढ़ने से काठगोदाम स्थित फिल्टर प्लांटों की कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे पूरे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। सिल्ट की वजह से जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट की उत्पादन क्षमता गिर गई है। सामान्य दिनों में जहां इस प्लांट से रोजाना 34 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती थी, वहीं अब यह घटकर मात्र 25 एमएलडी रह गई है। इस कारण शहरवासियों को प्रतिदिन 90 लाख लीटर (9 एमएलडी) पानी कम मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, शीतलाहाट प्लांट में अत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.