Haldwani News: जन्माष्टमी पर कदंब से कृष्णवट तक प्रकृति में दिखेगी कान्हा की झलक
हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- Haldwani News: पूनम मौर्य हल्द्वानी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों और घरों में जहां कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है, वहीं हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित वन अनुसंधान केंद्र में इस बार प्रकृति और पौराणिक मान्यताओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। केंद्र में तैयार की गई कृष्ण वाटिका जन्माष्टमी पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। कृष्ण वाटिका में ऐसी पांच वनस्पतियों को संरक्षित किया गया है, जिनका संबंध भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं से बताया जाता है। इनमें कृष्णवट, कदंब, मौलश्री, कृष्ण कमल और वैजयंती शामिल हैं। वाटिका के माध्यम से लोगों को इन वनस्पतियों के धार्मिक महत्व के साथ ही उनके प्राकृतिक महत्व की जानकारी भी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.