Haldwani News: जनता संवाद यात्रा को सफल बनाने को बैठक
हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: रामनगर। विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जनता संवाद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुछड़ी की ग्राम प्रधान हज्जन नरगिस के निवास पर बैठक हुई। ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में हुई बैठक में बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान हज्जन नरगिस, प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद अंसारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुबस्सिर आलम, प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली, वार्ड मेंबर पूछड़ी मोहम्मद रिजवान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कांग्रेस अंबाड़ी से हरबर्टपुर तक निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा --
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.