Haldwani News: जज फार्म में घायल सिवेट कैट का रेस्क्यू, उपचार के लिए भेजी
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी के जज फार्म क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक घायल स्मॉल इंडियन सिवेट कैट मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पैर में चोट लगने के कारण वह नाले में फंस गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए रेंज कार्यालय भेज दिया। जज फार्म निवासी सुभाष पांडेय ने बताया कि रात करीब दो बजे सिवेट कैट उनके घर के सामने दिखाई दी थी। उस समय उसे भगा दिया गया, लेकिन सुबह करीब पांच बजे वह स्कूटी के पास घायल अवस्था में बैठी मिली। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जाली में फंसा जंगल से भटककर आया उदबिलाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.