Haldwani News: जगमोहन रौतेला को प्रथम 'कुंवर प्रसून स्मृति सम्मान'
हल्द्वानी, जुलाई 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में चिपको आंदोलन के नायक और प्रखर पत्रकार कुंवर प्रसून की स्मृति में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला को प्रथम कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एवं जनपक्षधर पत्रकारिता सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें Rs.11 हजार की धनराशि, सम्मान-पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया गया। यह सम्मान कुंवर प्रसून की पत्नी रंजना भंडारी और अतिथियों की उपस्थिति में रौतेला के जनपक्षधर पत्रकारिता में निरंतर योगदान के लिए दिया गया। लेखक शीशपाल गुसाईं ने कुंवर प्रसून के जीवन व संघर्षों पर लिखित पुस्तक 'कलम का गांधी : कुंवर प्रसून और जन-सरोकार' का लोकार्पण भी किया। यह भी पढ़ें- जगमोहन रौतेला को प्रथम 'कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.