हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बजूनिया हल्दू-नन्दपुर ग्राम सभा में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के आतंक को लेकर ग्राम प्रधान दिनेश चन्द्र जोशी ने वन विभाग से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के माध्यम से प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि बीते 27 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे गणेश सनवाल पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जंगली जानवरों के आतंक से दहशत करीब तीन वर्ष पूर्व तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। वहीं लगभग आठ ...