Haldwani News: छोई में स्कूल के बाहर लगे कैमरे तोड़े
हल्द्वानी, जुलाई 11 -- Haldwani News: रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राम छोई के अध्यापकों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की। प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह के समय जब स्टाफ पहुंचा तो कॉलेज के अंदर प्रधानाचार्य कक्ष और कार्यालय कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी कैमरे तोड़ता हुआ कैमरों में आया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी कई बार कैमरे तोड़े हैं और प्रधानाचार्य कक्ष के ताले तोड़कर दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.