Haldwani News: छोई में बिजली की समस्या, ग्रामीणों में रोष
हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- Haldwani News: कालाढूंगी। छोई क्षेत्र के गजपुर गांव में पिछले तीन माह से जारी बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बैलपड़ाव स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जेई के जरिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब रहने से पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है। विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान बबलू कुमार, भूपेंद्र खेरिया, अर्जुन खेरिया, पवन बिष्ट, कमल बिष्ट, दलीप जीना, सुरेश, कुबेर जीना, ललित मोहन खेरिया, खीम जखवाल, गोधन जीना, करन सिंह बिष्ट, विशाल मेहरा, केशव बिष्ट, कमल रावत, कमल मेहरा, संजय सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.