हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डिग्री कॉलेज हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समर्थित प्रत्याशी धीरज बिष्ट की हार और बागी प्रत्याशी आर्यन बेलवाल की जीत ने क्षेत्र के दो बड़े भाजपा नेताओं मेयर गजराज सिंह बिष्ट और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बीच के मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया है। इस चुनाव में एबीवीपी से जुड़े कई पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी खुलकर बागी प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के समर्थन में आ गए थे, जिससे संगठन की कमजोरी उजागर हुई। दरअसल मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्च पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि एबीवीपी के छात्रों को पुलिस की लाठियां...