Haldwani News: छात्र को टक्कर मारने वाले कार चालक पर मुकदमा
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित चारधाम मंदिर के पास एक सप्ताह पहले तेज रफ्तार कार ने पैदल कॉलेज जा रहे छात्र को टक्कर मार दी थी। मामले में पुलिस ने घायल छात्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुसुमखेड़ा निवासी दुर्गादत्त जोशी ने तहरीर देकर कहा कि 21 अगस्त को उनका 19 वर्षीय बेटा नरेंद्र जोशी कॉलेज के लिए पैदल जा रहा था। लामाचौड़ स्थित चारधाम मंदिर के पास तेज गति से आ रहे वाहन ने नरेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया था। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.