हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ज्योलिकोट स्थित नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, विभिन्न मानसिक रोगों के लक्षणों, उनके बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने आकर्षक नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी और अन्य विविध गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने बेहद सरल और प्रभावी ढंग से यह संदेश दिया कि जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। ठीक उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य भी संपूर्ण एवं खुशहाल जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सूर्या नर्सिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित म...