हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए 18 बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें छात्राओं के लिए 10 और छात्रों के लिए 8 बूथ शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि छात्रा मतदाताओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए उनके लिए बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछली बार छात्राओं के लिए 8 बूथ बनाए गए थे, जिसे इस बार बढ़ाकर 10 कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एमबीपीजी: छात्रसंघ के 9 पदों के लिए 74 प्रत्याशी मैदान मेंसीसीटीवी की रहेगी निगरानी कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मतदान के दिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए छात्र और छात्राओं के लिए प्रवेश की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। छात्राओं को गेट नंबर 3 से प्रवे...