Haldwani News: छात्रवृत्ति योजना के लिए 61 बालिकाओं ने दिखाया दमखम
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन उन्नयन योजना के तहत हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की बालिका खिलाड़ियों का दक्षता बैटरी टेस्ट आयोजित किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस टेस्ट में नगर निगम वार्ड नंबर 1 से 30 तक के 8 से 14 वर्ष आयुवर्ग की 61 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की 600 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, शटल रन, रीच बेंड, 30 मीटर फ्लाइंग रन और मेडिसिन बॉल थ्रो जैसी शारीरिक क्षमताओं का मूल्यांकन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि 28 जुलाई को हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 31 से 60 तक के स्कूलों के माध्यम से चयनित बालिका खिलाड़ियों का दक्षता टेस्ट आयोजित किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.