Haldwani News: छात्रवृत्ति योजना: 178 खिलाड़ियों ने दी फिटनेस परीक्षा
हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय दक्षता बैटरी टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालकों ने 800 मीटर दौड़, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप और मेडिसिन बॉल थ्रो में दमखम दिखाया।योजना के तहत 178 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। सर्वाधिक 125 बालक 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि आठ अगस्त को नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी के 14 से 23 वर्ष तक के समस्त बालक व बालिका खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 से 2 बजे तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: राष्ट्रीय जैवलिन थ्रो दिवस पर प्रतियोगिता आज : 10 अगस्त को आठ बजे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.