Haldwani News: छात्रवृत्ति के लिए 218 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
हल्द्वानी, अगस्त 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति के तहत नगर निगम क्षेत्र के खिलाड़ियों के चयन के लिए शनिवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण कराया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के 218 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का दक्षता बैटरी टेस्ट, बीएमआई और खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। 10 अगस्त को सुबह आठ बजे से सभी आयु वर्गों की बालिकाओं का दक्षता बैटरी टेस्ट होगा। वहीं, 11 अगस्त को सभी आयु वर्गों के बालकों का परीक्षण किया जाएगा। प्रभारी माधुरी ज्याला, नोडल अधिकारी जीवन प्रसाद, ब्लॉक खेल समन्वयक हरिश्चंद्र उपाध्याय, प्रशिक्षक मनोज मेहरा, त्रिलोक जीना, किशोर पाल, श्याम भट्ट, विनय जोशी, अंकुश रौतेला, निशांत मेहता, नमन नबियाल, राहुल सिंह, संजय ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.