हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। शासन की ओर से करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से खरीद कर भेजी गई हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी (एचबीओटू) मशीन पिछले छह महीनों से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की नई बिल्डिंग के एक कमरे में बंद पड़ी धूल फांक रही है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन को अब तक यह भी नहीं मालूम कि यह मशीन किस विभाग के हवाले है।

कोई मांग नहीं की गई सूत्रों का कहना है कि अस्पताल की ओर से इस मशीन की कोई मांग नहीं की गई थी, बल्कि शासन ने खुद ही प्रपोजल मंगाकर इसे खरीदा और यहां भेज दिया। हालत यह रही कि नई बिल्डिंग का एक हिस्सा तोड़कर बमुश्किल इस मशीन को कमरे के भीतर पहुंचाया जा सका। यह एचबीओटू मशीन मरीजों को 100 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन सांस के जरिए लेने की सुविधा प्रदान करती है। चिकित्सा विशेषज्...