हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- Haldwani News: कोटाबाग। आंवलाकोट स्थित रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा ने महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को फलदार पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने समूह की महिलाओं की मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। महिलाओं ने इस पहल के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला मंत्री प्रमोद बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपा छिम्वाल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...