हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। देवलचौड़ स्थित रामपुर रोड पर बेखौफ चोरों ने एक सेनेटरी की दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर टिन की छत काटकर दुकान में घुसे और हजारों का माल उड़ा दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...