Haldwani News: छठ पूजा स्थल पर स्वागत की तैयारी
हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर मंगलवार को छठ पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में बैठक हुई। इसमें 10 सितंबर को 11:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि स्वागत के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। समिति अध्यक्ष कृष्णा साह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, कार्यकारिणी अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शाह, संयुक्त मंत्री जयप्रकाश शाह सहित दिनेश चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, अनिरुद्ध कुमार प्रसाद, मुकेश चौधरी, वीरेंद्र कुशवाहा, पंकज चौधरी, हरेंद्र शाह और कपिल भगत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.