Haldwani News: छठी मैया के स्वागत को सजने लगे घाट, 13 नवंबर से शुरू होगा पर्व
हल्द्वानी, नवम्बर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद बनाना, 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखना और पूरे अनुष्ठान के दौरान जमीन पर सोना... छठ महापर्व के ये कठिन नियम और संयम दुनिया के कठिन व्रतों में शामिल है। नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय महापर्व के अनुष्ठान शुरू हो जाते हैं। खरना के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं, जो उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होता है। सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का यह महापर्व शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। पूर्वांचल समाज के प्रमुख पर्व को लेकर हल्द्वानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पूजा समितियां नहरों के किनारे घाटों को तैयार करने में जुटी हैं। इस बार शहर में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं के व्रत रखने और पूजा में शामिल होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.