हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने चोरगलिया नगर इकाई का गठन किया। इसमें कैलाश जोशी को अध्यक्ष और रवि वर्मा को महामंत्री मनोनीत किया गया। जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री को बधाई देते हुए जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करने और चोरगलिया में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल समेत रूपेंद्र नागर, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, प्रदीप सब्बरवाल, शिव कपूर, नंदकिशोर जायसवाल, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, भास्कर त्रिपाठी, दीपक गुर्रानी, पवन जोशी, गोविंद भाकुनी, भुवन जोशी आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...