हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को हल्द्वानी में प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर तिकोनिया चौराहे से बुद्ध पार्क तक विरोध मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में पारदर्शिता, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आय...