Haldwani News: चिल्ड्रन्स एकेडमी में एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ गदरपुर की टीम ने आपदा सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल के निदेशक श्रीष पाठक ने टीम के डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट, इंस्पेक्टर अजय भाटिया का स्वागत किया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं से बचाव के तरीके सिखाए गए। बच्चों को सीपीआर, प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने के उपाय, अग्निशामक यंत्र का प्रयोग और रोप रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्या मोनिका जोशी ने टीम को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.