हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमरानी बांध में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण और वन्य जीवों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया। शिक्षक एवं पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य दीपक नौगांई ने बच्चों को वनों की उपयोगिता और मानव जीवन में उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में कक्षा पांच में आकांक्षा मौर्या में प्रथम, नैना आर्य द्वितीय, सुजाता जाटव तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 4 में दीपा आर्या प्रथम, निविषा आर्या द्वितीय, सुमन एवं क्रांति ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: बच्चों ने लिया वन्यजीव सुरक्षा का संकल्प यह भी पढ़ें- Simdega News: कछुपानी में मनाया गया वन्य ...